पत्रकार जावेद अख्तर को मेला मखदूम शाह का बनाया गया मीडिया प्रभारी
फतेहपुर : मखदूम शेख हिसामुद्दीन रहमतुल्लाहअले की याद मे क़स्बा फतेहपुर मे लगने वाले इतहासिक मेले को लेकर आज मेला अध्यक्ष वा पूर्व चेयरमैन मो. मशकूर ने पद अधिकारी और कमेटी के सदस्यों की एक अहम बैठक की । बैठक मे सर्व सहमति से वरिष्ठ पत्रकार जावेद अख्तर को मेला मखदूम शाह का मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया।पत्रकार जावेद अख्तर को मेला मखदूम शाह का मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर सभी ने उन्हें मुबारक बाद दी। जावेद अख्तर ने कहा मेला कमेटी द्वारा जों जिम्मेदारी दी गई है उसके लिए कमेटी के अध्यक्ष पदअधिकारी और सभी सदस्यो का आभार व्यक्ति करता हूँ। जों ज़िम्मेदारी दी गई है उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाउंगा। इस अवसर पर मेला अध्यक्ष मोहम्मद मशकूर ,नसीम गुड्डू,,पत्रकार फहीम सिद्दीकी, मनोज हैप्पी,रितेश जैन, (टीनू ) मो. वहीद,मुनीर हैदर, खुर्शीद जमाल,इरफ़ान मुंशी,अबुज़र अंसारी,अतीक इदरीसी,नसरे आलम, जावेद यूसुफ, मो. कलीम, रेहान कुरैशी,मो. रईस, मुशर्रफ अली, ओम नाथ गुप्ता, इश्तीयाक कुरैशी,फैसल खान, तौफीक खान,अकीक पप्पू,मुख़्तार अंसारी, मो इब्राहीम,आदि लोगो ने जावेद अख्तर को मुबारकबाद दी।
रिपोर्टर : नफीस अहमद

No Previous Comments found.