मिशन शक्ति के तहत दरियाबाद पुलिस ने सुलझाया विवाद, दोनों पक्षों में कराया समझौता
दरियाबाद/बाराबंकी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत दरियाबाद थाना परिसर में आयोजित पिंक समाधान दिवस के दौरान पुलिस ने आपसी विवाद के मामले में दोनों पक्षों को समझाकर समझौता कराया। जानकारी के अनुसार, मीननगर निवासी हसीन पत्नी स्वर्गीय रमजान ने मारपीट और गाली-गलौज के संबंध में थाना दरियाबाद में प्रार्थना पत्र दिया था। मामले में मिशन शक्ति टीम की महिला आरक्षी ममता उपाध्याय, महिला आरक्षी कुसुम और वरिष्ठ उपनिरीक्षक उमेश यादव ने दोनों पक्षों की बात सुनी।पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को समझाया-बुझाया, जिसके बाद दोनों के बीच आपसी सहमति बनी और उन्होंने एक-दूसरे से माफी मांग ली। विवाद का समाधान होने पर आवेदिका ने पुलिस की समझाइश और कार्रवाई के लिए धन्यवाद दिया।
रिपोर्टर : नफीस अहमद

No Previous Comments found.