सोमैया नगर में धूमधाम से मनाया जा रहा हैं नवरात्र महोत्सव

बाराबंकी : औद्योगिक क्षेत्र सोमैया नगर देवा रोड ग्राम ढकौली में श्री दुर्गा पूजा समिति के संयोजक मनोज विद्रोही के अगुवाई में पांच दिवसीय अठारहवां नवरात्र महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है।  जिसमें गत रात्रि को महिला समूह द्वारा जागरण आयोजित किया गया शिवसेना नेता मीरा श्रीवास्तव ,पूनम मिश्रा आदि के द्वारा पूरी रात मां का गुणगान एवं कीर्तन किया गया और प्रथम पहर तारा रानी की कथा के साथ जागरण सम्पन्न हुआ। इस संबंध में समिति संयोजक मनोज विद्रोही ने आगामी कार्यक्रम के बारे में  बताया कि सोमवार को नवमी के अवसर पर प्रातःकाल महिलाओं द्वारा सामूहिक देवी पूजन एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा तथा सांय काल हवन पूजन व कन्या भोज कराया जाएगा और मंगलवार को प्रातः 11 बजे गाजे बजे के साथ प्रतिमा विसर्जन हेतु चिलहटा घाट रेठ नदी प्रस्थान करेगी सायंकाल आठ बजे पूजन स्थल के समक्ष प्रतीकात्मक रावण दहन के साथ महोत्सव का समापन किया जाएगा

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.