दुर्गा अष्टमी पर बड़ागांव में निकली अखंड ज्योति कलश शोभायात्रा
मसौली - बाराबंकी दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर कस्बा बड़ागांव में धूमधाम से अखंड ज्योति कलश शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा में सैकड़ों महिला पुरुष और बच्चे शामिल हुए। श्रद्धालु रंग गुलाल उड़ाते हुए जय माता दी के जयकारे लगाकर आगे बढ़ रहे थे जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कस्बा बड़ागांव स्थित मां दुर्गा मंदिर मढ़ीटोला से परंपरागत रूप से निकाली गई शोभायात्रा निर्धारित मार्गों से होकर गुजरी और देर शाम मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपनिरीक्षक आदित्य गौतम और राम नायक सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इस मौके पर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष किशन रस्तोगी, कल्लूराम यादव, मोहित यादव, रितेश यादव, सूरज यादव, कृष्ण कुमार गुप्ता, राकेश मास्टर, अरुण कुमार नाग और देशराज यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
रिपोर्टर - नफीस अहमद

No Previous Comments found.