पत्रकारों के हितों की रक्षा और संगठन की मजबूती पर दिया गया जोर
फतेहपुर - बाराबंकी मीडिया महासंघ के तत्वावधान में रविवार को फतेहपुर क्षेत्र के पचघरा में संगठनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासंघ के राष्ट्रीय संस्थापक योगेश जायसवाल ने की। इस दौरान पत्रकारों की एकजुटता, संगठन की मजबूती और पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम में संगठन का विस्तार करते हुए कई पत्रकारों एवं सदस्यों को विभिन्न पदों पर मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत गुप्ता और जिला महामंत्री अभिषेक श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। इस अवसर पर मोहम्मद अबरार को मीडिया महासंघ का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन पर उपस्थित सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों के हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई। इसके अलावा विजय प्रताप सिंह, देवकली शुक्ला, जयप्रकाश रावत, अजय विश्वकर्मा, अंकुर वर्मा, एसके वर्मा और बेचेलाल सहित अन्य सदस्यों को भी संगठन में जिम्मेदारियां सौंपी गईं। नवनियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों से संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने तथा पत्रकारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया गया।वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार समाज और प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। जनसमस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाने में पत्रकारों की अहम भूमिका रहती है। ऐसे में पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुटता आवश्यक है। संगठन का उद्देश्य पत्रकारों को एक मंच पर लाकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करना और निष्पक्ष पत्रकारिता को प्रोत्साहित करना है।
रिपोर्टर - नफीस अहमद

No Previous Comments found.