चंदवारा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर 67 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
मसौली बाराबंकी : विकासखंड मसौली की ग्राम पंचायत चंदवारा में गुरुवार को डिवाइन धनवंतरी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर प्यारेपुर सरैयां के तत्वावधान में एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। पंचायत भवन चंदवारा में आयोजित शिविर का नेतृत्व प्रधान प्रतिनिधि शैलेन्द्र कुमार जायसवाल ने किया। शिविर में डॉ० अनीता गुप्ता एवं डॉ० अमल एस. बाबू ने सर्दी जुकाम और बुखार से पीड़ित 67 मरीजों का चिकित्सकीय परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाएं निःशुल्क वितरित कीं। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को गांव में ही स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि शैलेन्द्र कुमार जायसवाल, निर्मला, ऋषभ, रामनाथ, श्वेत श्रीवास्तव, अर्जुन, विश्वनाथ, जय कुमार, सचिन कुमार वर्मा सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
रिपोर्टर : नफीस अहमद

No Previous Comments found.