भूमि संरक्षण अधिकारी द्वारा बनीकोडर बीज भण्डार का किया गया निरीक्षण
बाराबंकी : जिला कृषि अधिकारी, बाराबंकी द्वारा अवगत कराया गया कि रबी अभियान के अन्तर्गत कृषकों को सुगमतापूर्वक बीज प्राप्त हो सकें, इसके लिए रविवार अवकाश को भी सभी राजकीय कृषि बीज भण्डार खोलने हेतु निर्देश दिया गया तथा आज दिनांक 25.10.2026 को उप कृषि निदेशक, बाराबंकी द्वारा राजकीय कृषि बीज भण्डार-बंकी, जिला कृषि अधिकारी द्वारा राजकीय कृषि बीज भण्डार-निन्दूरा, फतेहपुर, देवा, एवं भूमि संरक्षण अधिकारी गोमती, बाराबंकी द्वारा बनीकोडर बीज भण्डार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कृषकों द्वारा रबी बीजों की बीज बुकिंग एवं बीज वितरण की समीक्षा की गयी एवं कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियांे को गांव गांव जाकर कृषकों को बीज बुकिंग हेतु प्रोत्साहित किये जाने हेतु कड़े निर्देश दिये गये। आज दिनांक 25.10.2026 को 529 कृषकों द्वारा रबी बीजों की बुकिंग की गयी। राजकीय कृषि बीज भण्डारों पर गेहूं, चना, मटर, मसूर एवं सरसों का बीज उपलब्ध है। गेहूं पर 50 प्रतिशत, मटर एवं चना पर (08 वर्ष से कम प्रजाति पर) 75 प्रतिशत (08 से 10 वर्ष की प्रजाति पर) 50 प्रतिशत, मसूर पर (08 वर्ष से कम प्रजाति पर) 100 प्रतिशत (08 से 10 वर्ष की प्रजाति पर) 50 प्रतिशत अनुदान अनुमन्य है। अनुदान की धनराशि के पश्चात बीज मूल्य की शेष धनराशि कृषकों को जमा करना होगा। सरसों एवं मसूर का बीज निःशुल्क उपलब्ध कराया जायेगा।कृषकों से अपील की गयी कि उपरोक्त बीजों को प्राप्त करने हेतु जन सुविधा केन्द्र अथवा सम्बन्धित राजकीय कृषि बीज भण्डार से बीज की बुकिंग करा ले, ताकि बीज प्राप्त करनें में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
रिपोर्टर - नफीस अहमद

No Previous Comments found.