भाकियू (राधे) की मासिक बैठक में हुआ संगठन का विस्तार

बाराबंकी - भारतीय किसान यूनियन राधे की मासिक बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष राधे लाल यादव के नेतृत्व व प्रदेश प्रभारी शुऐब राईन की अध्यक्षता में गन्ना संस्थान प्रांगण में संपन्न हुई बैठक में देवां शरीफ में लगने वाले विश्व प्रसिद्ध हाजी वारिस अली शाह बाबा के वार्षिक मेले में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी (राधे) यूनियन द्वारा 30 अक्टूबर को करवा के भोर से अंतिम मेले तक प्रतिदिन भंडारा किए जाने के संबंध में चर्चा की गई तथा संगठन का विस्तार किया गया साथ ही बड़ी संख्या में लोगों ने यूनियन की सदस्यता ग्रहण की किसानो की ज्वलंत समस्याओं के संबंध में 5 सूत्रीय मांग पत्र सहित जनपद की अनेक प्रकार की समस्याओं सहित किसानों के बीच रविवार छुट्टी के दिन पहुंचे डीएम प्रतिनिधि को ज्ञापन सौपा गया। बैठक में मुख्य रूप से युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र यादव,युवा प्रदेश अध्यक्ष सूरज यादव,प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ0 बिलाल चतुर्वेदी,प्रदेश संगठन मंत्री मोहम्मद शुऐब शेख,मंडल अध्यक्ष अयोध्या सोनी वर्मा,मंडल प्रभारी पप्पू गुप्ता,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सेठी चौधरी,जिला उपाध्यक्ष रफीक सलमानी,जिला उपाध्यक्ष महमूद अंसारी,जिला प्रभारी शिवम यादव,जिला प्रभारी मंगला गुप्ता,नगर अध्यक्ष विवेक यादव,नगर प्रभारी रिजवान उर्फ फत्तू,तहसील अध्यक्ष नवाबगंज माया देवी,तहसील संगठन मंत्री राम प्रवेश मौर्या,ग्राम सभा अध्यक्ष मोहम्मद अजीज,कार्यालय सचिव शाहिद कुरेशी आदि बड़ी संख्या में किसान नेता व महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्टर - नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.