समाजसेवियों की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में अहम भूमिका : योगी आदित्यनाथ
बाराबंकी - उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिद्धौर, थाना असन्द्रा, बाराबंकी निवासी समाजसेवी मोहम्मद आरिफ के सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए जनसेवा के प्रति उनके समर्पण की प्रशंसा की है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि समाजसेवी लोकतंत्र की मजबूती में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और समाज के अंतिम व्यक्ति तथा सरकार के बीच सेतु का कार्य करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति चुनौतीपूर्ण थी। प्रदेश सरकार ने कानून के राज को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपराधियों के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई की और पुलिस व्यवस्था को मजबूत बनाया, जिससे नागरिकों में सुरक्षा की भावना बढ़ी। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार गरीबों, वंचितों, वृद्धों, दिव्यांगों, महिलाओं, युवाओं और किसानों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएँ संचालित कर रही है। इन योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाने में समाजसेवियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास की भावना से प्रदेश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि समाजसेवियों के सहयोग, संवेदनशीलता और सक्रिय भागीदारी से विकसित उत्तर प्रदेश का संकल्प साकार होगा तथा प्रत्येक नागरिक को सम्मान, सुरक्षा और अवसर उपलब्ध कराने के प्रयासों को मजबूती मिलेगी।
रिपोर्टर - नफीस अहमद

No Previous Comments found.