शरद पूर्णिमा पर कोटवाधाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, बड़े बाबा के दरबार में लगी भक्तों की कतार

सिरौलीगौसपुर - बाराबंकी शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर जिले के सुप्रसिद्ध तीर्थस्थल श्रीकोटवाधाम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने समर्थ साहेब जगजीवन दास बड़े बाबा के दरबार में माथा टेका। भक्तों ने पवित्र आभरण सरोवर में स्नान कर स्वामी जी की समाधि पर चादर और प्रसाद चढ़ाया तथा रोजी-रोजगार में बरकत, सुख-समृद्धि और विश्व मानव कल्याण की कामना की। शरद पूर्णिमा के अवसर पर कोटवाधाम में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, सीतापुर, बाराबंकी, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर, रायबरेली और अंबेडकरनगर सहित विभिन्न जनपदों से हजारों श्रद्धालु बड़े बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने बड़े बाबा की ड्योढ़ी पर माथा टेककर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए अरदास की।

तीर्थस्थल पर पहुंचे श्रद्धालुओं में बड़े बाबा के प्रति गहरी आस्था और श्रद्धा देखने को मिली। शरद पूर्णिमा के अवसर पर कोटवाधाम में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन कर विश्व शांति और मानव कल्याण की प्रार्थना की।

रिपोर्टर - नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.