2027 में सपा सरकार बनाने का आह्वान, दर्जनों गांवों का किया भ्रमण

दरियाबाद - बाराबंकी समाजवादी पार्टी के नेता उमेश कुमार रावत संतोष ने दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के कोटवासड़क, मेडुवा, कोडरी, उमरापुर राय साहब, सनाकापुर, हथौंधा समेत दर्जनों गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी को मजबूत करने और वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में पार्टी की सरकार बनाने के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से जनसंपर्क बढ़ाने की अपील की। उमेश कुमार रावत संतोष क्षेत्र में कई वर्षों से लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। वह जिले के सुप्रसिद्ध समाजसेवी स्वर्गीय रामदुलारे रावत के पुत्र हैं। उनके जनसंपर्क अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों के बीच पार्टी की नीतियों और विचारधारा को पहुंचाना तथा संगठन को मजबूत करना बताया गया। दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र में पासी समाज की उल्लेखनीय आबादी को देखते हुए क्षेत्रीय सामाजिक समीकरण भी राजनीतिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण माने जाते हैं। उमेश कुमार रावत संतोष लगातार गांवों का दौरा कर लोगों से संपर्क बनाए हुए हैं।जनसंपर्क के दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

रिपोर्टर - नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.