वयोश्री योजना के तहत 255 बुजुर्गों का उपकरणों के लिए हुआ असेसमेंट
मसौली - बाराबंकी राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत रविवार को पंचायत भवन बड़ागांव में आसरा संस्था के तत्वावधान में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 60 वर्ष से अधिक आयु के 255 बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए असेसमेंट किया गया। राष्ट्रीय वयोश्री योजना एवं एलिम्को कानपुर के सहयोग से आयोजित शिविर में डॉ० श्याम मनोहर और आसरा संस्था के प्रबंधक राजेश्वर प्रसाद ने बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जांच की तथा उनकी जरूरतों के अनुसार उपकरणों के लिए चयन प्रक्रिया पूरी की।संस्था के प्रबंधक राजेश्वर प्रसाद ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना तथा उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाना है। शिविर में पात्र लाभार्थियों के लिए व्हीलचेयर, मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, वॉकर, बैसाखी, फोल्डिंग छड़ी, कमर की बेल्ट, गर्दन का कॉलर, घुटनों का सपोर्ट, श्रवण यंत्र, चश्मा, कमोड चेयर और सिलिकॉन गद्दे सहित विभिन्न सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए आकलन किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, लालू प्रसाद, नीरज कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
रिपोर्टर - नफीस अहमद

No Previous Comments found.