मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फतेहपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष रवीन्द्र वर्मा को भेजा प्रशंसा पत्र, सामाजिक कार्यों की सराहना की

फतेहपुर, बाराबंकी : कस्बे के व्यापार मंडल अध्यक्ष रवीन्द्र वर्मा को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से प्रशंसा पत्र प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री द्वारा भेजे गए पत्र में रवीन्द्र वर्मा के सामाजिक कार्यों, जनसेवा के प्रति समर्पण और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने में निभाई जा रही भूमिका की सराहना की गई है।

मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि किसी भी लोकतांत्रिक समाज की शक्ति उसके निस्वार्थ भाव से समाज हित में कार्य करने वाले नागरिकों से बनती है। आप जैसे सामाजिक कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति और सरकार के बीच महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करते हैं। आपका परिश्रम और समाज के प्रति समर्पण जरूरतमंदों के जीवन में परिवर्तन ला रहा है।

पत्र में मुख्यमंत्री ने 2017 के बाद प्रदेश में कानून व्यवस्था में हुए सुधार और डबल इंजन सरकार द्वारा गरीब, वंचित, वृद्ध, दिव्यांग, महिला, युवा और किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का भी उल्लेख किया है। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से ही योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकता है।

मुख्यमंत्री के पत्र मिलने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष रवीन्द्र वर्मा ने आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई सराहना से उन्हें और अधिक ऊर्जा के साथ समाज सेवा और जनहित के कार्यों को करने की प्रेरणा मिली है।
रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.