जिलाधिकारी ने धान की क्रॉप कटिंग का किया निरीक्षण
बाराबंकी : सोमवार को जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने तहसील नवाबगंज अंतर्गत ग्राम गदिया में खरीफ फसल के तहत धान की क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया। इस दौरान क्रॉप कटिंग की प्रक्रिया निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए। क्रॉप कटिंग के दौरान प्राप्त आंकड़ों के अनुसार धान की उत्पादकता 30 कुंतल प्रति हेक्टेयर दर्ज की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि क्रॉप कटिंग के माध्यम से फसल उत्पादन का सटीक एवं वास्तविक आकलन प्राप्त होता है, जो कृषि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, फसल बीमा दावों के निस्तारण, न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से संबंधित निर्णयों तथा कृषि नीति निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके साथ ही, प्राप्त आंकड़ों के आधार पर विभिन्न क्षेत्रों में फसल उत्पादन की स्थिति का तुलनात्मक विश्लेषण कर कृषि संबंधी योजनाओं एवं संसाधनों का बेहतर नियोजन किया जा सकता है।जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद के अन्य ग्रामों में भी क्रॉप कटिंग का कार्य निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाए, ताकि फसल उत्पादकता का सटीक एवं विश्वसनीय आकलन सुनिश्चित हो सके। इस दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी नवाबगंज सुश्री गुंजिता अग्रवाल, तहसीलदार नवाबगंज सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : नफीस अहमद

No Previous Comments found.