मसौली में धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती बच्चों को बांटे उपहार
मसौली बाराबंकी : महर्षि वाल्मीकि जी ने संस्कृत भाषा में रामायण की रचना कर भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र को जन जन तक पहुंचाया और अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज को एकता सद्भाव एवं मर्यादा का संदेश दिया। शनिवार को मसौली क्षेत्र में महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। कस्बा मसौली में उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सचिन वाल्मीकि की अगुवाई में जयंती समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। डॉ० सत्रोहन लाल विश्वकर्मा ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने समाज को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य किया। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज की उन्नति संभव है। वहीं पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सचिन वाल्मीकि ने बच्चों को कॉपी पेन और पेंसिल के साथ मिष्ठान वितरित किया। उन्होंने समाज के लोगों से संगठित होकर आगे बढ़ने की अपील भी की। कार्यक्रम के दौरान भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। इस मौके पर सावित्री देवी, अनिल वाल्मीकि, मुस्कान, अनीता, मनीष, सतीश, राज, उत्कर्ष, दीपांशु, सुल्तान, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शफीक, शिवा, दिलीप, नितिन, उमेश, रामकुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर : नफीस अहमद

No Previous Comments found.