मौसम बदलते ही बढ़े मरीज, संयुक्त चिकित्सालय की ओपीडी में पहुंचे 580 मरीज

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी :  मौसम में बदलाव के साथ ही सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार जैसी मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। सोमवार को संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर की ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ी। यहां महिला, पुरुष और बच्चों समेत करीब 580 नए और पुराने मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाएं दी गईं।ओपीडी में चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उनके लक्षणों के अनुसार उपचार किया। मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण और इलाज में डॉ. एमके गुप्ता, डॉ. नीरज वर्मा, डॉ. अजीत सिंह, डॉ. हसन सलीम, डॉ. तथीर फातिमा सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे। मौसम में उतार-चढ़ाव के चलते लोगों को अपनी सेहत के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। सर्दी, खांसी और बुखार जैसे लक्षण होने पर समय से चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी जाती है।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.