थाना मसौली में तैनात उपनिरीक्षक मो0 राशिद खान को पदोन्नति देकर निरीक्षक बनाया गया
मसौली बाराबंकी : थाना मसौली में तैनात उपनिरीक्षक मो0 राशिद खान को पदोन्नति देकर निरीक्षक बनाया गया है। उनकी सेवाओं, कर्तव्यनिष्ठा और अनुभव को देखते हुए शासन ने यह फैसला लिया है। इस खबर से पुलिस विभाग और क्षेत्र के लोगों में खुशी फैल गई।
पुलिस कार्यालय में हुए एक कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी, अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंथ ने मो0 राशिद खान के कंधे पर स्टार लगाकर उन्हें बधाई दी।
अधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह नई जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाएंगे।
मो0 राशिद खान अपनी सरल और मिलनसार कार्यशैली के लिए मसौली सहित थाना सफदरगंज, कोठी, सतरिख, कोठी, देवा क्षेत्र में काफी लोकप्रिय हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने, जनसुनवाई करने और अपराध रोकने में उनकी भूमिका सराहनीय रही है।
उनकी पदोन्नति की खबर मिलते ही मसौली थाने के पुलिसकर्मियों, ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई दी। लोगों ने भरोसा जताया कि इंस्पेक्टर के नए पद पर भी राशिद खान इसी तरह जनता की सेवा करते रहेंगे।
रिपोर्टर : सरवर अली

No Previous Comments found.