ग्राम पंचायत बड़ागांव के प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद को प्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई पत्र देकर
मसौली बाराबंकी : ग्राम पंचायत के सतत विकास एव बच्चो के पठन पाठन के लिए लाइब्रेरी के सफल संचालन पर ग्राम पंचायत बड़ागांव के प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद को प्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई पत्र देकर बड़ागांव का सम्मान बढ़ाया है।
यह सम्मान केंद्र एव प्रदेश की डबल इंजन की सरकार द्वारा गरीबों के लिए चलाई जारही जनहित की योजनाओं के बारे लोगों को विस्तृत जानकारी देने तथा उन्हें योजनाओं से जोडने के लिए एक सेतु की तरह करने पर बधाई दी है
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा भेजे गये बधाई पत्र मे कहा है कि डबल इंजन की सरकार ने गरीब, वँचित, दिव्यांग, महिला, युवा, अन्नदाता किसान के जीवन मे व्यापक परिवर्तन के लिए अनेक योजनाए संचालित कि है, इन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने मे आपकी भूमिका महत्वपूर्ण है|
मुख्यमंत्री श्री योगी ने लिखा है कि आप जमीनी स्तर पर लोगों की वास्तविक जरूरतों और समस्याओ को सबसे वेहतर समझते है, आपकी भागीदारी से वे लोग इन योजनाओं से जुड सकते है, मुझे विश्वास है कि आपका सेवा भाव, संवेदनशीलता और जनसरोकार विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण की इस यात्रा को और मजबूत करेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद के परिश्रम और संवेदनशीलता की प्रशंसा करते हुए विश्वास जताया कि उनके प्रयास विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण में सहायक होंगे। मुख्यमंत्री ने सुरक्षित सशक्त और जनकल्याणकारी उत्तर प्रदेश के निर्माण में समाज की भागीदारी को भी महत्वपूर्ण बताया। पत्र पाकर प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्ति करते हुए उम्मीद जताया है कि सरकार की सभी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने मे कोई कसर नही छोड़ेंगे तथा यह सम्मान पत्र बड़ागांव के लिए गौरव की बात है जिसके लिए सभी ग्राम वासी बधाई के पात्र है ।
रिपोर्टर : सरवर अली

No Previous Comments found.