आठ राज्यों के अधिकारी आज रसौली में परखेंगे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवासों की हकीकत

मसौली बाराबंकी :  ग्राम पंचायत रसौली में वर्ष 2016-17 और 2021-22 में क्लस्टर मॉडल पर निर्मित प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवासों का जायजा लेने के लिए बुधवार 28 अक्टूबर को आठ राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों का दल पहुंचेगा। इस दौरे को लेकर पिछले एक सप्ताह से चल रही तैयारियों को अंतिम रूप देने में मंगलवार देर शाम तक खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार की अगुवाई में ब्लॉक के अधिकारी और कर्मचारी जुटे रहे। यह भ्रमण क्लस्टर मॉडल पर बने आवासों की गुणवत्ता बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता और योजना की जमीनी सफलता का आकलन करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। बिहार पश्चिम बंगाल उत्तराखंड ओडिशा झारखंड हरियाणा हिमाचल प्रदेश और पंजाब के वरिष्ठ अधिकारी आवासों का निरीक्षण करेंगे।  इस दौरान अधिकारियों द्वारा आवासीय क्लस्टर में सड़क बिजली शुद्ध पेयजल स्वच्छ शौचालय राशन कार्ड वीबी जी राम जी जॉब कार्ड रसोई गैस आयुष्मान कार्ड पेंशन और स्वच्छता सहित विभिन्न मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता का जायजा लिया जाएगा। निरीक्षण को लेकर मंगलवार देर शाम तक खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार, सहायक विकास अधिकारी ग्राम्य विकास मदन गोपाल कनौजिया, एडीओ पंचायत बृजेश कुमार, लघु सिंचाई अभियंता अरुण कुमार, एडीओ कृषि विजय कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी राम प्रकाश, जैसराम, अजय कुमार वर्मा, महेश प्रताप सिंह, वीरेंद्र कुमार सरोज और सुधाकर सिंह सहित तकनीकी सहायक दिनेश वर्मा, अजय कुमार वर्मा, दिनेश यादव, योगेश कुमार और दिलीप कुमार तैयारियों में जुटे रहे। इसके साथ ही चार दर्जन से अधिक सफाईकर्मी भी व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगे रहे।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.