जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए प्रशिक्षण शुरू, 189 प्रगणक और सुपरवाइजर ले रहे प्रशिक्षण
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी : तहसील क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज सिरौलीगौसपुर में भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण के दौरान प्रगणकों और सुपरवाइजरों को जनगणना की प्रक्रिया, उसके महत्व और उनकी जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण के पहले बैच में 189 प्रगणक एवं सुपरवाइजर शामिल हैं। इनके प्रशिक्षण के लिए 10 प्रशिक्षकों की तैनाती की गई है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए कॉलेज में पांच कक्षों की व्यवस्था की गई है, जहां कक्षा संख्या एक से पांच तक अलग-अलग समूहों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज और तहसीलदार वीर बहादुर सिंह ने कहा कि जनगणना देश के विकास की आधारशिला है।जनगणना से प्राप्त आंकड़े विकास योजनाओं के निर्माण और उनके प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने तथा क्षेत्र में कार्य करते समय सटीक और सही आंकड़े एकत्र करने की अपील की।
रिपोर्टर : नफीस अहमद

No Previous Comments found.