साप्ताहिक मेला में उमडा आस्था का जन सैलाव
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी : श्री समर्थ साहेब जगजीवन दास बड़े बाबा के साप्ताहिक मंगलवार मेला में उमडा आस्था का जन सैलाव हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र अभरन सरोवर में आचमन कर स्वामी जी की समाधि पर चादर परसाद चढा कर मनवांछित फलों की प्राप्ति एवं विश्वमानव कल्यांण की कामना किया है। जिले के सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्रीकोटवाधाम जगजीवन दास साहेब बड़े बाबा के साप्ताहिक मंगलवार मेला में गोन्डा बहराइच बलरामपुर श्रावस्ती सीतापुर बाराबंकी लखनऊ इत्यादि जनपदों से पंहुचे हजारों श्रद्धालुओं ने अभरन सरोवर में डुबकी लगा कर स्वामी जी की समाधि पर चादर परसाद चढा कर अपने को कृतार्थ किया।पुंजारी छन्नू महराज, महरा दास,भोलादास फलाहारी बाबा राजकुमार तिवारी आदि से आर्शीवाद लिया।
रिपोर्टर : नफीस अहमद

No Previous Comments found.