स्नातक चुनाव मे कांति सिंह की ऐतिहासिक जीत पर सपा जिला संगठन
बाराबंकी : शहर के अन्तर्गत सिविल लाइन स्थित आवास पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं लखनऊ खण्ड स्नातक चुनाव के प्रभारी अरविन्द कुमार सिंह गोप का समाजवादी पार्टी की स्नातक चुनाव की प्रत्याशी श्रीमती कांति सिंह पत्नी डॉ एस पी सिंह की ऐतिहासिक जीत पर समाजवादी पार्टी के जिला संगठन,अधिवक्ता साथियों,सभासद गणों और पार्टी के कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर स्वागत किया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव ने अरविन्द सिंह गोप पर भरोसा जताते हुए जो जिम्मेदारी सौंपी थी उसका बखूबी निर्वाहन करते हुए श्रीमती कांति सिंह को बाराबंकी से शानदार जीत दिलाई है।इससे पहले 2012 के विधान सभा चुनाव में श्रद्धेय श्री मुलायम सिंह यादव ने अरविन्द सिंह गोप को जिले की कमान सौंपी थी उस समय जिले की छ सीटों पर समाजवादी परचम लहरा कर जीत दर्ज कराकर सपा की झोली में डालने का काम किया था।इस चुनाव में जनपद का हर नेता पूर्व मंत्री,पूर्व सांसद, विधायक,पूर्व विधायक,पूर्व एमएलसी, जिला संगठन, सभी कार्यकर्ताओं, अधिवक्ताओं,छात्रों व्यापारियों, महिलाओं शिक्षकों,और कर्मचारियों ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करके महत्वपूर्ण जीत दर्ज कराई है।इस मौके पर मौजूद लोगों में जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज, डॉ कुलदीप सिंह, हिमांशु यादव, प्रीतम सिंह वर्मा, आशीष सिंह आर्यन, नरेन्द्र सिंह वर्मा, रामराज यादव,हुमायूं नईम खां,तारिक जिलानी, ताज बाबा राईन, नसीम कीर्ति,ओसामा अंसारी, हशमत अली गुड्डू,सुरेश गौतम, ओवेश सलमानी, हफीज सलमानी, वैभव सैनी,आदि सैकड़ों लोगों ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
रिपोर्टर : नफीस अहमद

No Previous Comments found.