जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट तीन घायल पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

बाराबंकी - थाना मसौली क्षेत्र के ग्राम भीरापुरवा में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में एक व्यक्ति और उसके दो पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल बाराबंकी की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। मामले में गुड़िया देवी ने विपक्षियो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। ग्राम भीरापुरवा निवासी गुड़िया देवी पत्नी सरवन कुमार के अनुसार उन्होंने अपने मकान के पीछे जमीन खरीदी है जिसकी राजस्व संहिता की धारा 24 के तहत पैमाइश कराई जा चुकी है। आरोप है कि गांव के रामप्रताप उक्त जमीन पर जबरन कब्जा करने की नीयत से मिट्टी डालते और पैरा लगाते हैं। विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए मारपीट की धमकी देते हैं।

प्रार्थिनी के मुताबिक बीते 28 अक्टूबर की सुबह करीब आठ बजे वह अपने पति सरवन कुमार और तीन पुत्रों रीतेश सुधीर व रवी के साथ प्लॉट में नाली साफ कर रही थीं। इसी दौरान रामप्रताप उनके परिजनों और अन्य लोगों ने कथित तौर पर लाठी डंडों व फावड़े से हमला कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीणों के एकत्र होने पर विपक्षी मौके से भाग गए। घटना की सूचना गुड़िया देवी की बहू रजनी ने यूपी 112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलवाई जिसके बाद घायल सरवन कुमार और उनके पुत्र रीतेश व सुधीर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर तीनों को जिला अस्पताल बाराबंकी रेफर कर दिया गया। गुड़िया देवी ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराने और विपक्षियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

रिपोर्टर - नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.