विधायक सुरेश यादव व जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज ने समाजवादी पार्टी द्वारा कैंप कार्यालय का किया शुभारंभ
बाराबंकी / देवा : कौमी एकता के प्रतीक विश्व प्रसिद्ध देवा मेले में सोमवार को समाजवादी पार्टी द्वारा कैंप कार्यालय का भव्य शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक धरमराज सिंह उर्फ सुरेश यादव और सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कैंप कार्यालय का उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से नेताओं का जोरदार स्वागत किया।
विधायक ने कहा - नफरत के दौर में साझा संस्कृति को जीवित करना है
अपने संबोधन में विधायक धरमराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने कहा कि भारत में सूफी संतों ने हमेशा कौमी एकता का संदेश दिया है और यही हमारे देश की गंगा-जमुनी तहजीब का आईना है।
उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि ऋषि-सूफी संतों की विचारधारा को हर भारतीय के दिल तक पहुंचाया जाए। उन्होंने मौजूद लोगों से अपील की कि इस पावन सरजमीं से हम सब नफरत और भेदभाव के इस दौर में अपनी साझा संस्कृति, प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को फिर से जीवित करें। यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी देवा शरीफ की इस पवित्र धरती को।
जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा सभी धर्मों और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। देवा मेला इसका सबसे बड़ा उदाहरण है जहाँ हिन्दू-मुस्लिम एक साथ आते हैं।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कामता प्रसाद, चेयरमैन साहेब आलम, प्रीतम सिंह वर्मा, सभासद रिजवान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख खुशीराम गौतम, देवा ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश रावत, सुरेश गौतम, सभासद शफू जुबेरी, दीपक गुप्ता, बाबूल मिश्र, प्रवीन यादव, अनिल यादव, विजय वर्मा, राजेंद्र प्रसाद यादव, श्रीमती शिव देवी, शान सिद्दीकी, शशोल यादव, पूर्व प्रधान लल्लू यादव, राम लखन रावत, सतीश यादव, युसूफ अब्दुल सहित सैकड़ों सपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : नफीस अहमद

No Previous Comments found.