रामनगर में श्रीराम कथा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
बाराबंकी : रामनगर विधानसभा क्षेत्र के पुरानी तहसील परिसर में सोमवार को आयोजित पूज्य श्री अतुल कृष्ण भारद्वाज जी की श्रीराम कथा में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा श्रवण के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कथा व्यास के मुखारविंद से प्रभु श्रीराम की महिमा, आदर्शों, मर्यादा और जीवन मूल्यों का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भक्तिभाव से सराबोर हो उठे। पूरा कथा पंडाल जय श्रीराम के जयघोष से गुंजायमान रहा।धार्मिक आयोजन में रामनगर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता एवं प्रबल दावेदार शिव प्रकाश अवस्थी उर्फ राहुल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। बताया गया कि वह करीब सौ लोगों के काफिले के साथ अपने आवास से पैदल चलकर कथा स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने पूज्य महाराज श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया और आयोजन में सहभागिता निभाई। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी कराई।कथा के दौरान प्रभु श्रीराम के भजनों और भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते तथा नृत्य करते नजर आए। कथा स्थल पर उत्साह, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बुजुर्ग श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया।इस अवसर पर सूरतगंज के पूर्व ब्लॉक प्रमुख ज्ञानू सिंह, भाजपा नेता एवं रामनगर विधानसभा से प्रबल दावेदार सुनील सिंह सेवक, पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह, नीरज शर्मा योगी सेवक, भाजपा नेता सिद्धार्थ मिश्रा, भाजपा नेता एवं प्रबल दावेदार गौरीकांत दीक्षित, महादेवा मंडल अध्यक्ष अमित सिंह तथा रामशरण पाठक सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।धार्मिक आयोजन में विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों की सहभागिता ने आपसी सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश दिया। सभी ने राजनीतिक विचारधाराओं से ऊपर उठकर श्रीराम कथा का श्रवण किया।श्रीराम कथा का यह आयोजन रामनगर की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकजुटता की सुंदर तस्वीर बनकर सामने आया। श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
रिपोर्टर : नफीस अहमद

No Previous Comments found.