बदोसराय मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दंपति घायल

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी :  थाना सफदरगंज क्षेत्र के बदोसराय मार्ग पर सैदनपुर स्थित इंडियन गैस एजेंसी के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार दंपति घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।जानकारी के अनुसार, थाना जैदपुर क्षेत्र के रहीमाबाद गांव निवासी राम सजीवन (48) अपनी पत्नी शांति देवी के साथ सैदनपुर स्थित इंडियन गैस एजेंसी पर एलपीजी कनेक्शन ठीक कराने जा रहे थे। इसी दौरान एजेंसी के पास सामने से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गनीमत रही कि बाइक चला रहे राम सजीवन ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उनके सिर में चोट नहीं आई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल दंपति को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज जारी है।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.