निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता कर रहे सांसद तनुज पुनिया एवं जिलाधिकारी

बाराबंकी : निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता कर रहे सांसद तनुज पुनिया एवं जिलाधिकारी एवं जिले के समस्त विधायकगण, एम0एल0सी0, चेयरमैन, ब्लाक प्रमुखगण तथा सदस्यगण की उपस्थिति में बैठक में सहयोग के लिये आभार प्रकट करते हुये कई बिन्दुओं पर चर्चा करते हुये उन्होने कहा अभी लगभग 3 माह पहले मेरे व जिलाधिकारी महोदय की मौजूदगी में विद्युत विभाग की बैठक की गई थी जिसमें जिले की विद्युत समस्या पर विस्तार से चर्चा हुई थी लेकिन बैठक के बाद उसकी क्या प्रगति हई है कोई सूचना नही दी गई साथ ही इसी श्रृंखला में आर0टी0ओ0 ऑफिस का भी यही हाल है कोई व्यक्ति अपना डी0एल0 अपनी गाड़ी का परमिट गाड़ी का फिटनेस आदि कार्य के लिये आम व्यक्ति आर0टी0ओ0 आफिस जाता है तो उसे किसी न किसी बहाने टेस्ट में फेल कर दिया जाता है लेकिन वही व्यक्ति अगर दोबारा जाये तो बाहर बैठे बिचौलियों से मिलकर सुविधा शुल्क दे देता है तो उसे पास कर दिया जाता है। यही हाल डिप्टी आर0एम0ओ0 द्वारा किसानों का धान खरीद की क्या तैयारी है उसकी कोई सूचना नही दी गई। नगर पंचायत बंकी में पानी की टंकी से ग्वारी रोड तक अधूरे पड़े नाला व सड़क निर्माण जिसकी दूरी लगभग 2 कि0मी0 है जहाँ सड़क के दोनो तरफ नाला खोदकर छोड़ दिया गया कहीं कहीं पर ढाला गया है जिसे तत्काल पूर्णं कराया जाये शहर के चौराहे पर ट्रॉफिक सिगनल सुचारू रूप से संचालन न होने के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है साथ ही शहर में बाराबंकी फैजाबाद रोड पर लखपेड़ाबाग चौराहे से बड़ेल नहर तक रोड़ किनारे का अतिक्रमण हटाया जाये एवं चौराहे से नहर तक सड़क का निर्माण तत्काल कराया जाये। साथ ही देवां ओवरब्रिज से लगाकर देवां तक रोड का जो हाल है वह बहुत ही दयनीय स्थिति है ऐसी तमाम सी समस्याऐं बहुत ही जिले में जटिल तरीके से व्याप्त है मैं कई बार साधारण रूप से अधिकारीगणों को इन समस्याओं से अवगत करा चुका हूँ लेकिन समस्याओं का समाधान  नही निकल रहा है अधिकारीगण मेरी सादगी को मेरी कमजोरी न समझें समय रहते हुये अधूरे कामों को पूरा कर लें साथ ही मण्डी सचिव की लापरवाही  काफी दयनीय है जो मीटिंग से नदारत हैं साथ ही इनकी लापरवाही के चलते मण्डी परिषद की कई सड़के जर्जर हैं व गड्ढायुक्त है जिससे आये  दिन दुर्धटनायें घटित होती है।
 
रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.