फतेहपुर मे निःशुल्क मेडिकल एवं नेत्र शिविर का आयोजन, 152 मरीजों का हुआ उपचार, 9 में मिला मोतियाबिंद
फतेहपुर बाराबंकी : जनसेवा और मानवता की भावना को प्राथमिकता देते हुए काजमी एजुकेशनल एंड हेल्थकेयर सोसाइटी एवं टीएलएम हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में फतेहपुर में नासरी मार्केट में निःशुल्क मेडिकल एवं नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे जरूरतमंद लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
इस दौरान कुल 152 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका उपचार किया गया। और सभी मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन समाजसेवी मोनिस रज़ा नेनवा काजमी मो. गुरु रान एवं मोहम्मद तारिक के विशेष सहयोग से संपन्न हुआ।
जांच में 9 मरीजों में मोतियाबिंद मिला। मोतियाबिंद, निःशुल्क ऑपरेशन की मिलेगी सुविधा। शिविर के दौरान सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ आंखों की भी विशेष जांच की गई। नेत्र परीक्षण के दौरान 9 मरीजों में मोतियाबिंद की समस्या सामने आई। इन सभी मरीजों को आगे के उपचार एवं निःशुल्क ऑपरेशन के लिए टीएलएम हॉस्पिटल भेजा गया, जहां उनका ऑपरेशन कराया जाएगा।
डॉ. रेहान काजमी, गौरव सोनकर तथा टीएलएम हॉस्पिटल की पूरी टीम ने महत्वपूर्ण योगदान दिया
रिपोर्टर : नफीस अहमद

No Previous Comments found.