कय्यूम प्रधान समेत समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग रहे मौजूद

बाराबंकी - विश्व प्रसिद्ध देवा मेला में चादर पेश करने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गणमान्य लोगों की मौजूदगी में चादर रवाना की। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव कय्यूम प्रधान, सदर विधानसभा क्षेत्र के सुरेश यादव पूर्व, चेयरमैन साहेबे आलम, जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज, सभासद शाफे जुबेरी, सभासद मो. सलमान तथा नगर अध्यक्ष सईद अहमद सहित कई लोग मौजूद रहे। चादर रवाना करने के अवसर पर बाबा इकबाल शाह वारसी, बाबा याकूब शाह वारसी, बाबा पंची शाह वारसी, बाबा मारूफ शाह वारसी सहित अन्य सम्मानित लोगों ने अखिलेश यादव के हाथों चादर प्राप्त की। इसके बाद सभी लोग चादर को देवा मेला स्थित हजरत सैयद हाजी वारिस अली शाह की दरगाह पर पेश करने के लिए रवाना हुए। इस मौके पर देवा मेला की धार्मिक एवं आध्यात्मिक परंपरा के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।

रिपोर्टर - नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.