कमेरा स्वाभिमान महासंघ ने मनाया सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मोत्सव
मसौली बाराबंकी : कमेरा स्वाभिमान महासंघ उत्तर प्रदेश की ओर से रविवार को आरआर पैलेस शुक्लर्ष में सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष इं० टीएन सिंह ने की जबकि संचालन भूकांत वर्मा ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इं० एसपी वर्मा ने समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्यमंत्री एवं भाजपा पिछड़ा मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील कटियार ने कमेरा समाज के संघर्षों और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। राष्ट्रीय महासचिव अवधेश कटियार ने कहा कि जब तक समाज बंटा रहेगा तब तक उसका शोषण होता रहेगा। उन्होंने सामाजिक एकता और जागरूकता पर जोर दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा (भुल्लन वर्मा) ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर सभी से मिल जुलकर आगे बढ़ने की अपील की। संगठन के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा ने पाखंड और सामाजिक कुरीतियों को समाप्त कर एकजुट रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर डॉ. विवेक सिंह वर्मा, सुरेंद्र सिंह वर्मा, केके वर्मा, वंशराज वर्मा, फतेह बहादुर वर्मा, रूप नारायण बैसवार, विद्या प्रसाद वर्मा, राम सिंह वर्मा, अभिषेक कटियार, आदित्य कटियार, शशि सचान, प्रीति वर्मा, रेखा वर्मा, प्रेम प्रकाश वर्मा, अरुण प्रकाश वर्मा, जयकिशन वर्मा, श्यामलाल वर्मा, राजकिशोर वर्मा, नंदकिशोर वर्मा, देवेंद्र वर्मा, राम मनोहर वर्मा, अनिल वर्मा, राजेंद्र वर्मा, अनुज वर्मा (किक्की), अंबरीष अंबर, अमरेंद्र वर्मा, सनत कुमार अनाड़ी और श्यामसुंदर वर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर : नफीस अहमद

No Previous Comments found.