जमीन के बंटवारे को लेकर भाई पर चाकू से किया था हमला, मोहम्मदपुर खाला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

बाराबंकी :  जनपद के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में अपने ही भाई पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, ग्राम पिपरी मजरे साईंतकिया निवासी शमीउल्ला उर्फ मो. समीर पुत्र फिदा मोहम्मद का गत दिवस जमीन के बंटवारे को लेकर अपने भाई सलमान से विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के दौरान गुस्से में आकर उसने अपने भाई सलमान पर चाकू से हमला कर दिया और वारदात में इस्तेमाल चाकू को खेत के किनारे झाड़ियों में छिपा दिया था। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे।अभियान के तहत 15 नवंबर 2026 को थाना मोहम्मदपुर खाला पुलिस टीम ने आरोपी को भुखनपुरवा जाने वाली पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद चाकू बरामद किया गया। इस मामले में थाना मोहम्मदपुर खाला पर मु0अ0सं0 506/2026 धारा 109(1), 352 एवं 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.