दूध टैंकर और इको कार की आमने सामने भिड़ंत कार के उड़े परखच्चे

मसौली बाराबंकी :  गोंडा बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीती मध्य रात्रि बिंदौरा गांव के निकट दूध टैंकर और इको कार की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी बड़ागांव में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार मध्य रात्रि करीब एक बजे रामनगर की ओर से आ रहे दूध टैंकर की बाराबंकी की ओर जा रही इको कार से बिंदौरा गांव के निकट आमने सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार चालक सर्वेश सिंह पुत्र अनिल कुमार सिंह निवासी बलिया घायल हो गए।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.