सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत बनाने के लिए सद्भावना सभा का आयोजन
मसौली/बाराबंकी : ग्राम पंचायत रहरामऊ की ओर से सामाजिक एकता आपसी भाईचारे और राजनीतिक एवं सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम चक स्थित देव लॉन में सद्भावना सभा का आयोजन किया गया। इसमें ग्राम पंचायत के करीब दो सैकड़ा से अधिक लोगों ने प्रतिभाग कर सामाजिक एकता और समाज के उत्थान पर विचार-विमर्श किया।सेवानिवृत्त इंजीनियर त्रिभुवन सिंह के आयोजन में हुई सभा में उपस्थित लोगों ने जातीय भेदभाव मिटाकर आपसी भाईचारा मजबूत करने तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने पर जोर दिया। साथ ही शिक्षा और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए सामूहिक प्रयास करने पर चर्चा हुई। सभा में प्रत्येक छह माह पर इस तरह के आयोजन करने की सहमति बनी। इसके अलावा ग्राम पंचायत के मेधावी छात्र छात्राओं खिलाड़ियों और समाजसेवियों को समय समय पर सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। आपदा के समय जरूरतमंद परिवारों की मदद करने पर भी विचार विमर्श किया गया। सभा में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल कुमार वर्मा, मास्टर ओमप्रकाश वर्मा, भुकांत वर्मा, एडवोकेट चंद्रकेश वर्मा, संजय वर्मा, डॉ. प्रेमप्रकाश वर्मा, मैनेजर, संजय यादव, सुएब किदवई, एहतराम किदवई, पम्मी यादव, राजेश वर्मा, शिवा पटेल, ओंकार सिंह, इकबाल सिंह, प्रद्युम्न कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर : नफीस अहमद

No Previous Comments found.