स्वगणना को लेकर उचित दर विक्रेताओं को दिया गया प्रशिक्षण, ग्रामीणों को फार्म भरवाने के निर्देश

सिरौलीगौसपुर/बाराबंकी : तहसील परिसर स्थित पारिजात सभागार में गुरुवार को उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज की अध्यक्षता एवं पूर्ति निरीक्षक सुनील कुमार के संयोजन में स्वगणना को लेकर उचित दर विक्रेताओं का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक शुभेन्द अवस्थी ने स्वगणना की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी और इसके उद्देश्य व महत्व को समझाया। उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज एवं पूर्ति निरीक्षक सुनील कुमार ने क्षेत्र के समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया कि वे ग्रामीणों को स्वगणना के प्रति जागरूक करें तथा उनसे फार्म संख्या 6, 7 एवं 8 भरवाने में सहयोग करें।
अधिकारियों ने कहा कि स्वगणना कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी उचित दर विक्रेता अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस प्रक्रिया से जोड़ें। इस मौके पर सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के समस्त उचित दर विक्रेता मौजूद रहे।
रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.