सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर बाराबंकी मे पंकज चौधरी ने किया संबोधित; दिव्यांगों को मिली इलेक्ट्रिक साइकिल, विद्यार्थियों को बांटे गए स्कूल बैग।
बाराबंकी : लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जनपद बाराबंकी के जीआईसी ऑडिटोरियम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया तथा पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंदों को इलेक्ट्रिक साइकिल तथा स्कूली छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग वितरित किए गए। इस पहल के माध्यम से जरूरतमंदों को सहायता प्रदान करने और विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल, जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा 'भूलन', जिला प्रभारी श्रीमती नीरज वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती प्रियंका सिंह रावत, प्रदेश मंत्री अवधेश श्रीवास्तव, अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी, क्षेत्रीय महामंत्री राजीव मिश्रा एवं अवधेश कटियार, राज्यमंत्री सतीश शर्मा, कार्यक्रम सह-संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष जंग बहादुर पटेल, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, पूर्व एमएलसी अवनीश सिंह पटेल, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत, पूर्व पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह , शिव प्रकाश अवस्थी उर्फ राहुल, सुनील सिंह सेवक, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत, एमएलसी अंगद सिंह, पूर्व विधायक रामनगर शरद कुमार अवस्थी, सदर विधानसभा से प्रबल दावेदार डॉ. विवेक सिंह वर्मा तथा कुर्सी विधानसभा से दावेदार ओमप्रकाश वर्मा सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी एवं हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : नफीस अहमद

No Previous Comments found.