नवागत खंड शिक्षा अधिकारी हरिओम तिवारी का शिक्षकों ने किया भव्य स्वागत

मसौली - बाराबंकी विकास खंड मसौली के बीआरसी केंद्र पर नवागत खंड शिक्षा अधिकारी हरिओम तिवारी का शिक्षक शिक्षिकाओं एवं विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने फूल मालाओं और पुष्पगुच्छ भेंटकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान शिक्षकों ने उम्मीद जताई कि उनके कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में ब्लॉक की शैक्षिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी तथा विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा। नवागत खंड शिक्षा अधिकारी हरिओम तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विभागीय कार्यों को आपसी समन्वय निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ पूरा करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों के सर्वांगीण विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए पूरी लगन एवं ईमानदारी से कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर अटेवा जिलाध्यक्ष अमित वर्मा, प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, अटेवा ब्लॉक अध्यक्ष संदीप वर्मा, उपाध्यक्ष सुधांशु वर्मा, कोषाध्यक्ष शिव सागर चौधरी, महामंत्री फैसल जमीर, प्रवक्ता ऋषि कुमार वर्मा, मीडिया प्रभारी राम शरण मौर्य तथा प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

रिपोर्टर - नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.