ससुराली जानो पर पीड़ित विवाहिता की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

मसौली बाराबंकी :  शादी के 3 वर्ष बीत जाने के बाद भी दहेज मे एक लाख रुपये सहित सोने की चेन वाशिंग मशीन कूलर एव फ्रिज की मांग पर अड़े ससुराली जनो पर पीड़ित विवाहिता की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा पति सहित 5 लोगो पर दर्ज किया गया है।

देवा थाना क्षेत्र के ग्राम टीप निवासी रामलखन की पीड़िता पुत्री आरती देवी ने थाना मसौली मे तहरीर देते हुए बताया कि 3 वर्ष पूर्व मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम मलौली निवासी दीपू पुत्र माताप्रसाद के साथ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार विवाह हुआ था विवाह के बाद से ही पति दीपू दहेज में एक लाख रुपये सोने की चेन वाशिंग मशीन कूलर और फ्रिज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने तथा मारपीट करते थे पीड़िता के एक वर्ष की पुत्री 
पीड़िता के अनुसार उसका विवाह करीब तीन वर्ष पूर्व ग्राम मलौली निवासी दीपू कुमार पुत्र स्वर्गीय माता प्रसाद के साथ हिंदू रीति रिवाज से हुआ था। दंपति की एक वर्षीय पुत्री आरोही भी है। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति और ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी। प्रताड़ना के चलते उसे अधिकांश समय मायके में गुजारना पड़ा।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि 22 नवंबर की रात करीब 10 बजे, जब गांव में पड़ोस के यहां श्रीमद्भागवत कथा चल रही थी तभी पति दीपू कुमार, सास फूलमती, ननद मीना कुमारी, देवर इंद्रजीत और जेठ विक्रम ने घर का बाहरी दरवाजा बंद कर दहेज की मांग करते हुए उसके साथ लात घूंसों से मारपीट की। आरोप है कि ससुरालीजनों ने जान से मारने और जलाकर खत्म करने की धमकी देते हुए उसे घर से बाहर निकाल दिया।
पीड़िता का आरोप है कि सास और ननद उसके पति की दूसरी शादी कराने की धमकी भी दे रही हैं। घटना के बाद से पीड़िता और उसके मायके पक्ष के लोग भयभीत हैं। थाना प्रभारी छोटेलाल ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।


रिपोर्टर :  सरवर अली

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.