छह माह से नहीं हुई नालियों की सफाई, गंदगी से ग्रामीणों में आक्रोश

मसौली/बाराबंकी : विकासखंड मसौली की ग्राम पंचायत मुबारकपुर के मजरे नयागांव में सफाई व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी नजर आ रही है। गांव की नालियों में गंदगी से बजबजा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले छह माह से नालियों की सफाई नहीं हुई है, जिससे जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है।

एक ओर केंद्र एवं प्रदेश सरकार स्वच्छता अभियान चलाकर गांवों को साफ-सुथरा रखने पर जोर दे रही है, वहीं नयागांव की बदहाल तस्वीर इन दावों की हकीकत बयां कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सफाई कर्मचारी को फोन करने पर हर बार अगले दिन आकर नालियों की सफाई कराने का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। न तो नालियों की सफाई होती है और न ही कूड़ा-कचरा उठाया जाता है।

अमर सिंह, धर्मेंद्र, राज किशोर, शिवलाल, आनंद वर्मा, पवन, सर्वेश कुमार, कुलदीप, आकाश, विकास, सत्यम्, मोहित, महादेव, सोमिल, अंकित, शशि, सत्यनारायण, विष्णु, विशाल, रामप्रकाश, जयप्रकाश, रामदुलारे, दिनेश कुमार, प्रदीप कुमार, राम सिंह, शिव कैलाश, विनोद कुमार, सरफू, दीन, हयात अली, अय्यूब, ओमकार और विजय समेत दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों से गांव में नियमित साफ-सफाई कराने की मांग की है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो गंदगी और जलभराव के चलते संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ सकता है 
रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.