खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापकों संग की समीक्षा बैठक
बनीकोडर (बाराबंकी) : खंड शिक्षा अधिकारी बनीकोडर हिमांशु मिश्रा ने ब्लॉक संसाधन केंद्र कोटवा सड़क पर समस्त प्रधानाध्यापकों एवं प्रभारी प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक कर विद्यालय संचालन, शैक्षणिक गुणवत्ता एवं विभागीय कार्यों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को निर्देशों का गंभीरता से पालन करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।बैठक में दिए गए प्रमुख सभी निर्देशों को विद्यालय में रजिस्टर पर दर्ज कराकर समस्त स्टाफ के हस्ताक्षर कराए जाएं। प्रत्येक कर्मचारी की जिम्मेदारी निर्धारित की जाए तथा निर्देशों की अवहेलना न हो।विद्यालय में पठन-पाठन कार्य निर्धारित समय सारिणी के अनुसार सुनिश्चित किया जाए। CL एवं CCL नियमानुसार ही स्वीकृत कराएं। शिक्षण कार्य बाधित न हो। बिना स्वीकृति अनुपस्थित रहने अथवा अवकाश लेने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।स्कूल रेडीनेस एवं CATCH UP कार्यक्रम के माध्यम से कमजोर बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ा जाए। ऐसे बच्चों को अतिरिक्त समय देकर शिक्षण कार्य कराया जाए।सभी शिक्षक प्रतिदिन शिक्षक डायरी भरें तथा शिक्षण संदर्शिका के अनुसार कक्षा शिक्षण करें। नई उपलब्ध पाठ्य पुस्तकों के माध्यम से गतिविधियां, कार्यपत्रक एवं अभ्यास कार्य अधिक से अधिक कराए जाएं।
कार्यपुस्तिकाओं का सही ढंग से अवलोकन कर विद्यार्थियों के कार्य की जांच करने के बाद ही हस्ताक्षर किए जाएं।टैबलेट का किसी भी प्रकार से दुरुपयोग न हो। इसका प्रयोग केवल विभागीय कार्यों के लिए किया जाए। ICT लैब का नियमित एवं प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।विद्यार्थियों की डिजिटल उपस्थिति एवं मध्याह्न भोजन (MDM) की सूचना प्रतिदिन निर्धारित समय पर उपलब्ध कराई जाए।LBD के अंतर्गत प्रत्येक ट्रेड की चार गतिविधियां कराकर पोर्टल पर अपलोड कराई जाएं।इको क्लब के अंतर्गत प्रतिमाह चार गतिविधियां आयोजित कर उनकी फोटो एवं विवरण पोर्टल पर अपलोड किए जाएं।ECCE Educator की उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए।
रिपोर्टर : नफीस अहमद

No Previous Comments found.