कोटवाधाम मेले में पशु बाजार का जलवा, 1.50 लाख में बिकी मुर्रा भैंस
सिरौलीगौसपुर/बाराबंकी : श्री समर्थ साहेब जगजीवन दास बड़े बाबा के दरबार कोटवाधाम में कार्तिक पूर्णिमा मेले के दूसरे दिन सजी पशु बाजार श्रद्धालुओं और ग्रामीणों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। बाजार में अच्छी नस्ल की गाय और भैंसों की खरीदारी के लिए सैकड़ों ग्रामीण पहुंच रहे हैं। पशु बाजार में एचएफ, गिर, राठी, साहीवाल, जर्सी सहित विभिन्न नस्लों की गायों के साथ मुर्रा नस्ल की भैंसें लोगों का ध्यान खींच रही हैं।
पशु बाजार में जनपद बलरामपुर के बलहवा मोतीपुर निवासी विश्राम मौर्य प्रधान ने ग्राम किन्तूर निवासी मोहम्मद आमीन से 14 लीटर दूध देने वाली मुर्रा भैंस 1 लाख 50 हजार रुपये में खरीदी। विश्राम मौर्य घरेलू डेयरी संचालित करते हैं और दूध से विभिन्न उत्पाद तैयार कराकर बाजार में बिक्री करवाते हैं। उन्होंने कोटवाधाम मेले में ही शामली के व्यापारी इमरान से 80 हजार रुपये में गिर नस्ल की गाय भी खरीदी।
रिपोर्टर : नफीस अहमद

No Previous Comments found.