परियोजना उच्च विद्यालय, बरही में नई प्रबंधन समिति का गठन, भारत निषाद को मिली अध्यक्ष की जिम्मेदारी

बरही :  परियोजना उच्च विद्यालय, बरही में विद्यालय के समग्र विकास, पारदर्शी संचालन एवं शैक्षणिक गुणवत्ता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में सभी सदस्यों की सहमति से भारत निषाद को समिति का अध्यक्ष चुना गया, जबकि सायरा खातून को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। समिति के सचिव के रूप में विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य रविकांत ओम को दायित्व दिया गया। वहीं कार्यकारिणी में विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों को शामिल कर संतुलित एवं सहभागी समिति का गठन किया गया। कार्यकारिणी सदस्यों में गुड़िया कुमारी, पुनीता देवी, दीपक कुमार, आसमा खातून, नजमा खातून, मो. अताउल्लाह, परवीन, हसीना खातून, सोनी बेगम, सबिता देवी, हिंदू बाला देवी, रेशमा खातून, मालती देवी, इब्राहिम अंसारी, आंगनबाड़ी सेविका अनीता केशरी तथा सहानी बेगम को शामिल किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष भारत निषाद ने कहा कि समिति विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने, विद्यार्थियों की सुविधाओं में वृद्धि करने तथा अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगी। समिति के गठन से विद्यालय के विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

रिपोर्टर : राहुल राणा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.