बारामती में पुणे जिला परिषद की अहम बैठक,उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार की अध्यक्षता में हुई चर्चा

बारामती -  पुणे जिला परिषद से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक उपमुख्यमंत्री मा. सुनेत्रा पवार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम में विधायक श्री रोहित (रमेशआप्पा) थोरात तथा कृषि मंत्री श्री दत्तात्रय भरणे की प्रमुख उपस्थिति रही। बैठक के दौरान जिले के विभिन्न विकास कार्यों, प्रशासनिक मुद्दों और आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर पुणे जिले के नव-निर्वाचित जिला परिषद सदस्य भी उपस्थित रहे। जनहित से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक को जिले के विकास के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

रिपोर्टर - प्रभव चंद्रकांत काले 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.