बारामती विधानसभा उपचुनाव में संभाजी ब्रिगेड ने सुनेत्रा पवार को दिया खुला समर्थन

बारामती : बारामती विधानसभा उपचुनाव में संभाजी ब्रिगेड ने सुनेत्रा पवार को दिया खुला समर्थन। पूर्व उपमुख्यमंत्री अजितदादा पवार के निधन के बाद होने जा रहे इस उपचुनाव को लेकर संभाजी ब्रिगेड ने जय पवार से मुलाकात कर सुनेत्रा पवार को बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा की है। संभाजी ब्रिगेड का कहना है कि अजितदादा पवार का महाराष्ट्र के विकास में योगदान अमूल्य रहा है। उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए यह चुनाव निर्विरोध होना चाहिए। प्रदेशाध्यक्ष मनोज आखरे के मार्गदर्शन में यह निर्णय लिया गया। इस दौरान सामाजिक, राजनीतिक, औद्योगिक और शैक्षणिक मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में अभिमन्यु पवार, मनोजकुमार गायकवाड, राहुल घोगरे, विनोद जगताप, तुषार तुपे और मंगेश जगताप सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्टर : प्रभव चंद्रकांत काले

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.