छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए राज्य सरकार से सख्त नियमावली बनाने की मांग
बारामती - पंढरपुर में अखिल भारतीय मराठा महासंघ (सोलापुर जिला) की ओर से तहसीलदार को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा गया। इस ज्ञापन में मांग की गई है कि हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए राज्य सरकार तुरंत सख्त नियम लागू करे, ताकि सामाजिक सौहार्द बना रहे और किसी भी प्रकार के दुरुपयोग या राजनीतिक लाभ को रोका जा सके।
मुख्य मांगें इस प्रकार हैं:
▪️ प्रतिमा लगाने से पहले स्थान का चयन कर विधिवत अनुमति ली जाए
▪️ स्थान शासकीय हो, निजी जगह पर सार्वजनिक प्रतिमा की अनुमति न हो
▪️ प्रतिमा प्लास्टिक या फाइबर की न होकर धातु या पत्थर की हो
▪️ प्रतिमा की गुणवत्ता उच्च स्तर की हो
▪️ भविष्य में किसी प्रकार की विटंबना न हो, इसकी जिम्मेदारी तय हो
▪️ संबंधित मंडल/व्यक्ति से रखरखाव का करार लिया जाए
▪️ जातीय तनाव उत्पन्न करने वाली अनुमति न दी जाए
▪️ प्रतिमा के पास संग्रहालय व ग्रंथालय का निर्माण किया जाए
▪️ सुशोभीकरण के लिए शासन द्वारा निधि उपलब्ध कराई जाए
इस अवसर पर महासंघ के जिला अध्यक्ष अर्जुनराव चव्हाण सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। महासंघ ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते नियमावली नहीं बनाई गई,तो आंदोलन किया जाएगा।
रिपोर्टर - प्रभव चंद्रकांत काले


No Previous Comments found.