बारामती में अमृता लॉज पर मध्यरात्रि छापा, देह व्यापार का भंडाफोड़

बारामती : बारामती-भिगवण रोड स्थित अमृता लॉज (सोमनाथ होटल) में चल रहे अवैध देह व्यापार के खिलाफ बारामती तालुका पुलिस ने मध्यरात्रि छापा मारकर बड़ा खुलासा किया है। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 5 महिलाओं को मुक्त कराया गया है।

पुलिस को 14 अप्रैल 2026 की तड़के करीब 3 बजे विश्वसनीय सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस निरीक्षक चंद्रशेखर यादव और उपनिरीक्षक राम हरी भोसले के नेतृत्व में टीम ने बोगस ग्राहक के जरिए जाल बिछाया और पंचों की मौजूदगी में लॉज पर छापा मारा।

छापे के दौरान लॉज के कमरों की तलाशी ली गई, जहां कुछ जगहों पर महिलाएं और ग्राहक एक साथ पाए गए। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी बाहर से महिलाओं को लाकर ग्राहकों को उपलब्ध कराते थे और इस अवैध धंधे से आर्थिक लाभ कमा रहे थे।

इस मामले में अजित जयसीन शेट्टी (उम्र 38 वर्ष, होटल संचालक) और चांद कलाम आलम (उम्र 20 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है।

कार्रवाई के दौरान पश्चिम बंगाल की 3 और भिवंडी (मुंबई) की 2 महिलाओं को मुक्त कराया गया। सभी महिलाओं को सुधार गृह भेजा गया है।

पुलिस ने मौके से बोगस ग्राहक को दी गई रकम, नकद पैसे, मोबाइल फोन, कंडोम पैकेट और ग्राहकों का रजिस्टर समेत कुल 17,800 रुपये का सामान जब्त किया है।

इस मामले में बारामती तालुका पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 143(3), 3(5) और अनैतिक मानव तस्करी निवारण अधिनियम 1956 की धारा 4 व 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संदीप गिल, अपर पुलिस अधीक्षक गणेश बिरादार और उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुदर्शन राठौड़ के मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा सफलतापूर्वक अंजाम दी गई।

 रिपोर्टर : प्रभव चंद्रकांत काले 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.