बारां की बेटी हर्षा सैनी ने रचा अकादमिक गौरव

बारां - निवासी हर्षा सैनी को Mohanlal Sukhadia University से पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने “उदयपुर जिले के सामाजिक-आर्थिक विकास में एनजीओ की भूमिका — कॉर्पोरेट वित्त पोषित एवं गैर-कॉर्पोरेट वित्त पोषित एनजीओ का अध्ययन” विषय पर अपना शोध कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया। यह शोध वाणिज्य संकाय के अंतर्गत किया गया, जिसमें
कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत कार्यरत संगठनों और अन्य गैर-सरकारी संगठनों के कार्यों का लाभार्थियों के आधार पर तुलनात्मक अध्ययन किया गया। शोध कार्य डॉ. विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। हर्षा सैनी मूल रूप से Baran की निवासी हैं और उनका शोध क्षेत्र Udaipur जिले के सामाजिक-आर्थिक विकास पर केंद्रित रहा। पीएचडी उपाधि मिलने की सूचना के बाद परिवारजनों एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल रहा। जिले के लिए यह उपलब्धि शिक्षा और शोध के क्षेत्र में एक सकारात्मक संदेश मानी जा रही है।

रिपोर्टर - पंकज राठौर 
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.