6 माह से लंबित पार्किंग टेंडर को ब्लैक-लिस्ट कर एक खास फर्म को फायदा दिलाने का दबाव—अधिकारी का गंभीर आरोप

बारां -  बारां में चल रहे पार्किंग टेंडर को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। संबंधित अधिकारी ने आरोप लगाया है कि टेंडर को ब्लैक-लिस्ट कर एक विशेष फर्म को देने के लिए उन पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था।
अधिकारी के अनुसार, कल कार्यालय में आकर तीन लोगों ने उन्हें खुले तौर पर धमकाया और कहा गया —
“नियमानुसार काम करोगे तो हॉस्पिटल पहुंचा देंगे, PMO लगाना आता है तो हटाना भी आता है।”
इस पूरे मामले को लेकर डॉ. नरेंद्र मेघवाल (PMO) ने बताया कि
आज जिला अस्पताल में जो भी ड्रामा और कथित साजिशन घटनाक्रम दिखाया गया, उसके पीछे भी वही लोग सक्रिय थे।
डॉ. मेघवाल के मुताबिक यह पूरा घटनाक्रम जिला चिकित्सालय बारां में जानबूझकर रचा गया, ताकि टेंडर से जुड़े मामले पर दबाव बनाया जा सके।
अधिकारी ने साफ कहा है कि वे नियमों के अनुसार ही कार्य करेंगे और किसी भी तरह के दबाव में नहीं आएंगे।
पूरा मामला अब बारां में प्रशासनिक कार्यप्रणाली और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

रिपोर्टर - पंकज राठौर 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.