साकली गांव में गन्ने की फसल में लगी आग, समय रहते काबू
बारां : साकली गांव में गन्ने की फसल में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची और तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया गया। दमकल कर्मियों की सूझबूझ से आग को पास में खड़ी गेहूं की फसल तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे किसानों को बड़ा नुकसान होने से बचाया जा सका।
इस रेस्क्यू ऑपरेशन में एफएम गोविंद गोस्वामी, अंकुर कुशवाह तथा वाहन चालक रामलखन मेघवाल की अहम भूमिका रही।
समय पर पहुंच और त्वरित कार्रवाई से हालात को पूरी तरह नियंत्रण में ले लिया गया।
स्थानीय लोगों ने दमकल टीम की तत्परता की सराहना की है।
रिपोर्टर : पंकज राठौर

No Previous Comments found.