बारां में सेवा कार्यों के साथ मनाया जाएगा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का जन्मदिन

बारां : राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष Vasundhara Raje का जन्मदिन रविवार, 8 मार्च को बारां जिले में सेवा कार्यों, धार्मिक कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिले भर में भाजपा कार्यकर्ता विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से शुभकामनाएं व्यक्त करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार के निर्देशानुसार जिले के 20 मंडलों में कार्यकर्ताओं द्वारा धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों के तहत हनुमान चालीसा पाठ, गौमाता को चारा वितरण, जरूरतमंदों की सेवा सहित कई सेवा गतिविधियां आयोजित होंगी, जिनमें पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाग लेंगे।
इसी दिन भाजपा के दीनदयाल प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत जिला कार्यशाला का आयोजन भी किया जाएगा। यह कार्यशाला शहर के हॉस्पिटल रोड स्थित भूरालाल जी की धर्मशाला में दोपहर 1 बजे आयोजित होगी, जिसमें जिलेभर से पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यशाला में संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
भाजपा जिला प्रवक्ता योगेश राजोरा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से होगी। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना को लेकर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया जाएगा तथा जन्मदिन के उपलक्ष्य में केक काटकर शुभकामनाएं दी जाएंगी। इसके पश्चात दीनदयाल प्रशिक्षण अभियान की जिला कार्यशाला आयोजित होगी।
उन्होंने जिले के सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

रिपोर्टर : पंकज राठौर 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.