बारां में फायर NOC जारी करने में गड़बड़ी का मामला

बारां : जिले की नगर पालिकाओं में फायर NOC जारी करने की प्रक्रिया को लेकर बड़ा प्रशासनिक मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार नगर पालिकाएं अभी तक नगर परिषद बारां के पूर्व सहायक अग्निशमन अधिकारी की SSO ID से ही फायर NOC जारी कर रही हैं।
वर्तमान में सहायक अग्निशमन अधिकारी रामसिंह मीणा पदस्थ हैं, लेकिन उनकी SSO ID को जिले की नगर पालिकाओं में मैप नहीं करवाया गया, जिसके चलते पुरानी ID से ही काम जारी रहने की बात सामने आई है।
मामले को लेकर मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र कुमार मीणा ने उपनिदेशक (प्रशासन) स्वायत्त शासन विभाग जयपुर को पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराया है। इसके बाद निदेशालय के संज्ञान में आने पर बारां जिले की नगर पालिकाएं हरकत में आ गई हैं।

रिपोर्टर : पंकज

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.